Punjab Govt
HomeScience News: चंद्रमा पर भी गिरा तापमान! वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा, लॉकडाउन...

Science News: चंद्रमा पर भी गिरा तापमान! वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा, लॉकडाउन का असर धरती से चांद तक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारतीय वैज्ञानिकों ने अपने नए अध्ययन में खुलासा किया है कि कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन का असर न केवल धरती बल्कि चन्द्रमा पर भी पड़ा। जहां इस दौरान चांद की सतह के तापमान में असामान्य रूप से भारी गिरावट दर्ज की गई। तापमान में आई गिरावट कितनी ज्यादा थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस दौरान तापमान 8 से 10 केल्विन तक गिर गया था। एक अध्ययन में पाया है कि अप्रैल से मई 2020 के बीच लगे लॉकडाउन के दौरान चंद्रमा की सतह का तापमान काफी गिर गया था। गौरतलब है कि अपने अध्ययन में शोधकर्ताओं ने नासा के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर से प्राप्त डेटा का उपयोग किया है।

अपने अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने 2017 से 2023 के बीच चंद्रमा के छह अलग-अलग स्थानों मेरे सेरेनिटैटिस, मेरे इम्ब्रियम, मेरे ट्रैंक्विलिटैटिस, मेरे क्रिसियम और ओशनस प्रोसेलारम के दो क्षेत्रों में रात के समय के सतह के तापमान का विश्लेषण किया है। देखा जाए तो तापमान में यह गिरावट न केवल बेहद असामान्य घटना है, बल्कि इसके एक नई चर्चा भी छेड़ दी है कि कैसे हमारे द्वारा उठाए कदमों का असर ब्रह्माण्ड के अन्य हिस्सों पर भी पड़ सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह इस बात का भी सबूत है कि मानव गतिविधियों का असर केवल धरती तक ही सीमित नहीं है। यह अब चांद तक पहुंच गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -