Loading...
Punjab Govt
HomeHimachalBaddiबरोटीवाला स्कूल में 95 लाख से बनेगी साइंस लैब

बरोटीवाला स्कूल में 95 लाख से बनेगी साइंस लैब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
दून विधायक राम कुमार चौधरी ने किया शिलान्यास

बद्दी/सचिन बैंसल: दूंन हल्के के विधायक राम कुमार चौधरी ने शनिवार को आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में 95 लाख से बनने वाले साइंस लैब का शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि वर्ष 2017 में उन्होंने स्कूल के साइंस ब्लॉक के लिए बजट स्वीकृत करवाया था परंतु भाजपा सरकार के समय स्वीकृत बजट लेप्स हो गया। इसके लिए उन्होंने अब फिर 95 लाख का बजट स्वीकृत करवाया है और शनिवार को भवन का शिलान्यास विधिवत भूमि पूजन करके कार्य आरंभ करवाया दिया।

यह कार्य भारत संचार निगम के माध्यम से करवाया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया के बाद शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार स्कुलों में आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। बरोटीवाला स्कूल में जल्दी साइंस ब्लॉक बनकर तैयार हो जाएगा और साइंस पढ़ने वाले छात्रों को प्रैक्टिकल की आधुनिक लैब उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दून के भवनों की कमी वाले 10 सरकारी स्कूलों में छात्र अनुपात के हिसाब से भवन बनाने के लिए बजट उपलब्ध करवाने हेतु शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है।

इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद किरण बाला, बरोटीवाला स्कूल की प्रिंसिपल बबिता परमार, पंचायत प्रधान हंस राज कैंथ, बढलग पंचायत के प्रधान सतीश राघव, बरोटीवाला के उप प्रधान हितेंद्र कुमार सोनू, पूर्व प्रधान बढलग सुमन लता, पूर्व प्रधान गुरबख्श खन्ना, मुस्ताक खान, नसीब चौधरी, राम गोपाल, समाजिक कार्यकर्ता विवेक गुप्ता, रिंकू शर्मा, मन्धाला पंचायत के पति प्रधान विजय पाल, बी एस एन एल के कनिष्ठ अभियंता स्वेत पुंडीर और बहुत से गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page