Himachal Govt
Internationalनेपाल में तबाही का मंजर जारी, विदेशी रेस्क्यू टीमों की मदद ठुकराई

नेपाल में तबाही का मंजर जारी, विदेशी रेस्क्यू टीमों की मदद ठुकराई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

काठमांडूः नेपाल में आए भीषण भोटकोशी बाढ़ के बाद तबाही का मंजर जारी है। इसी बीच इस भयावह आपदा में सैकड़ों विदेशी नागरिकों के लापता होने के बावजूद नेपाल सरकार ने दूसरे देशों से आने वाली राहत और बचाव टीमों की मदद लेने से साफ इनकार कर दिया है। चीन- कम से कम 100 चीनी नागरिक संपर्क से बाहर हैं। अन्य देश- अमेरिका (65), यूक्रेन (53), ब्रिटेन (33), मलेशिया (51), ऑस्ट्रेलिया (35), कनाडा (25) के अलावा करीब तीन दर्जन अन्य देशों के नागरिक भी लापता सूची में शामिल हैं। सरकार का कहना है कि देश की अपनी सुरक्षा एजेंसियां इस अभियान को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। नेपाल सेना और पुलिस की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, 2015 के भूकंप के दौरान विदेशी टीमों के भारी जमावड़े और देशों के बीच आपसी होड़ के कारण समन्वय में बहुत मुश्किलें आई थीं। नेपाली न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में दावा है कि 2015 के आपदा के उसी कड़वे अनुभव से सीख लेते हुए सरकार ने इस बार किसी भी बाहरी देश की रेस्क्यू टीम को हरी झंडी नहीं दी है। बता दें कि भारत के नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) के साथ-साथ चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका और बांग्लादेश ने अपनी टीमें भेजने की पेशकश की थी, जिसे नेपाल ने विनम्रता से ठुकरा दिया।

बुधवार को आई इस तबाही के बाद कुल 517 विदेशी नागरिकों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। भारत- 178 नागरिक लापता, जबकि 200 से अधिक भारतीयों ने बाढ़ में फंसने के बाद सुरक्षित निकालने की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि नेपाल सरकार ने बाहरी मदद के बजाय ‘वन-डोर पॉलिसी’ के तहत केवल नकद आर्थिक सहायता स्वीकार करने का फैसला किया है। नेपाली विदेश मंत्रालय ने एक विशेष ‘आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम’ बनाई है, जो लापता विदेशियों की तलाश, सूचना सत्यापन और उनके परिजनों की मदद के लिए केंद्रीय समन्वय केंद्र के रूप में काम करेगी। इतना ही नहीं स्थिति का जायजा लेने और जमीनी हकीकत का पता लगाने के लिए विदेश मंत्रालय ने रासुवा के तिमुरे इलाके में एक अंडर-सेक्रेटरी को तैनात किया है। नेपाल ने अपने विदेशी मिशनों को निर्देश दिया है कि वित्तीय सहायता केवल ‘प्रधानमंत्री राहत कोष’ के माध्यम ही मांगी जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बच्चों को ला रही मां की चेन छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

लुधियानाः गुरु अमरदास कॉलोनी में स्कूल से अपने बच्चों...

Punjab News: तत्कालीन SHO को हुई 3 साल की सज़ा

लुधियानाः पंजाब पुलिस के तत्कालीन एसएचओ बलजिंदर सिंह को...

नियम में बदलावः अब होटलों में आधार कार्ड कॉपी देने की नहीं ज़रूरत

नई दिल्लीः होटल बुकिंग को लेकर आधार कॉपी देने...

Sports Items की आड़ में ट्रक से अवैध शराब की तस्करी, 268 पेटी बरामद, देखें वीडियो

चलते ट्रक से पुलिस कर्मी को धक्का देकर कूदा...

Punjab News: गजब मामला, पूर्व टीचर ने 32 लाख बेच दिया पुलिस स्टेशन, ऐसे हुआ खुलासा, देखें वीडियो

मानसाः नटवार लाल ने लाल किला और ताज महल बेच दिया था, मगर जिले के कस्बा बरेटा में एक...

Punjab News: बच्चों को ला रही मां की चेन छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

लुधियानाः गुरु अमरदास कॉलोनी में स्कूल से अपने बच्चों को पैदल घर ला रही एक महिला से सरेआम चेन...

Punjab News: तत्कालीन SHO को हुई 3 साल की सज़ा

लुधियानाः पंजाब पुलिस के तत्कालीन एसएचओ बलजिंदर सिंह को एक अदालत ने लगभग 6 साल पुराने मामले में 3...

नियम में बदलावः अब होटलों में आधार कार्ड कॉपी देने की नहीं ज़रूरत

नई दिल्लीः होटल बुकिंग को लेकर आधार कॉपी देने के लिए कई बार काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता...