- Advertisement -
HomeHimachalसतपाल सत्ती  ने 21 लड़कों के दल को हरी झंडी दिखा भारत...

सतपाल सत्ती  ने 21 लड़कों के दल को हरी झंडी दिखा भारत भ्रमण पर किया रवाना

भारत दर्शन योजना विद्यार्थियों को  समृद्ध धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाने का बेमिसाल प्रयास:सत्ती

ऊना/सुशील पंडित : ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा किताबी ज्ञान ही शिक्षा का एकमात्र लक्ष्य नहीं बल्कि हम कौन थे और कहाँ पहुंचे है इसे जानकर बच्चे सीखेंगे खुद पर गर्व करना ।   सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा चलाई जा रही भारतदर्शन योजना विद्यार्थियों को हमारे समृद्ध गौरवशाली धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाने का बेमिसाल प्रयास है। सतपाल सिंह सती ने इंदिरा ग्राउंड  से बुधवार को हरी झंडी दिखाकर 21 लड़कों के दल को भारत भ्रमण के लिए रवाना करते हुए अपने सम्बोधन में यह बात कही है।

सती ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने का एकमात्र उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान ही नहीं है बल्कि बच्चों को जब यह पता चलेगा कि हम कौन थे और हम आज कहां तक पहुंचे हैं तब वह खुद पर गर्व करना सीखेंगे। सती ने कहा कि हमारी सभ्यता हमारी संस्कृति हमारी धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत इतनी अधिक संपन्न समृद्ध और गौरवशाली है कि विश्व भर के वैज्ञानिक जो बात आज अपनी प्रयोगशाला में बैठकर जान रहे हैं हमारे ऋषि मुनियों ने महापुरुषों ने आध्यात्मिक ज्ञान की बदौलत वह सब आदि काल से वर्णित किया है। सत्ती ने कहा कि  युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में यदि अपनी भूमिका निभाई है तो सबसे पहले जो खतरा खड़ा है वह नशा है। युवा पीढ़ी को इससे बचना है। 

सत्ती ने कहा कि केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की लोकप्रिय पहल, सांसद भारत दर्शन के दूसरे चरण के लिए चयनित हुए 21 लड़के भारत भ्रमण पर आज जा रहे हैं उन सभी बधाई और शुभकामनाएं। सांसद भारत दर्शन एक शैक्षणिक दौरा है, जो कि हमीरपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मेधावी और उत्कृष्ट छात्रों के लिए अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा निशुल्क आयोजित किया जाता है। पिछले 5 सालों मे 101 बच्चों को यह यात्रा कर चुके हैं , और आज से लेकर 1 नवंबर तक, चयनित 21 लड़के सांसद भारत दर्शन यात्रा पर जा रहे हैं। दिल्ली दर्शन के साथ, यह ग्रुप विशेष रूप से गुजरात दौरे पर भी जाएगा। 

सत्ती ने कहा कि 21 छात्रों के साथ 2 ‘एक से श्रेष्ठ’ अध्यापिकाओं का चयन भी किया गया है। ‘एक से श्रेष्ठ’, भी अनुराग सिंह ठाकुर की पहल है, जिसके अंतर्गत बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जाता है । वर्तमान मे संसदीय क्षेत्र मे 475 केंद्र चल रहे हैं जिसके माध्यम से महिलाओं को रोज़गार का अवसर भी मिला है और 9000 से भी अधिक छात्रों को बेहतर शिक्षा भी मिल रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page