Breaking Newsजल्द भारत लाया जाएगा सचिन बिश्नोई, सुरक्षा एजेंसी की टीम हुई रवाना

जल्द भारत लाया जाएगा सचिन बिश्नोई, सुरक्षा एजेंसी की टीम हुई रवाना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड में शामिल आरोपी और गैंगस्टर सचिन बिश्नोई को भारत लाने की तैयारी तेज कर दी गई है। सचिन को भारत लाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की टीम अजरबैजान के लिए रवाना हो गई है। माना जा रहा है कि यह टीम अगले 2 दिन में गैंगस्टर को लेकर भारत आ जाएगी। सुरक्षा एजेंसियों की स्पेशल टीम अजरबैजान से सचिन बिश्नोई का प्रत्यर्पण कर 2 दिनों में दिल्ली एयरपोर्ट लेकर आएगी। बताया जाता है कि इस स्पेशल टीम में एक एसीपी स्तर के अधिकारी के अलावा, 2 इंस्पेक्टर समेत 4 अधिकारी बाकू के लिए रवाना हुए हैं।

पिछले साल अगस्त महीने में गैंगस्टर सचिन बिश्नोई को अजरबैजान में पकड़ लिया गया था। हत्याकांड की जांच करने वाली एजेंसियों को इस बात को लेकर आशंका है कि मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की योजना के बारे में सचिन बिश्नोई को पहले से ही जानकारी थी। मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य आरोपी सचिन बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई इस वारदात को अंजाम दिए जाने से पहले ही नकली पासपोर्ट के जरिए देश से बाहर निकल भागने में कामयाब हो गए थे।

सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में जवाहरके गांव के पास उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग में हत्या कर दी गई थी। हत्या किए जाने के बाद सचिन बिश्नोई ने यह दावा किया था कि उसने ही पंजाबी गायब और कांग्रेस नेता मूसेवाला की हत्या करवाई थी। लेकिन हत्या के तुरंत बाद वह बाहर भागने में कामयाब हो गया था।

मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग सचिन ने ही बनाई थी और वह भी भारत में ही रहते हुए। फिर मर्डर के बाद फर्जी पासपोर्ट के सहारे विदेश भागने में कामयाब हो गया। इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई के करीबी कहे जाने वाले विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्रम बराड़ को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) यूएई से गिरफ्तार कर चुकी है। विक्रम बराड़ भी मूसेवाला हत्याकांड में शामिल बताया जाता है। गैंगस्टर सचिन बिश्नोई हत्याकांड का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है और उसे पिछले साल अजरबैजान की राजधानी बाकू से गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...