Punjab Govt
HomeNationalGun Point पर गाड़ी सवार लुटेरों ने चौंकीदार को बनाया बंधक, नगदी...

Gun Point पर गाड़ी सवार लुटेरों ने चौंकीदार को बनाया बंधक, नगदी और फोन छीनकर हुए फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नागौरः राजस्थान राज्य के नागौर ज़िले में गन प्वाइंट पर लूट की घटना सामने आई है। जहां गाड़ी में सवार होकर आए लुटेरे चौंकीदार से नगदी और फोन छीनकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना खींवसर जिला नागौर के गांव बेराथल में लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया है। जहां सोलर प्लांट में देर रात 2 बजे 2 कैंपर गाड़ियों में सवार 5 से 6 नकाबपोश लुटेरे आए और पिस्टल के बल पर चौंकीदार को बंधक बना लिया।

जिसके बाद लुटेरों ने चौंकीदार से मोबाइल और नगदी छीन ली। इसी के साथ प्लांट के अंदर रखी केबलों को लूटकर भाग गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हैरानी वाली बात ये है कि घटनास्थल से सिर्फ 100 मीटर दूरी पर जागरण चल रहा था, लेकिन उसके बावजूद लुटेरों द्वारा बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया गया। वहीं सिक्योरिटी गार्ड के चिल्लाने पर जागरण में शामिल लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।

इस दौरान लोगों ने रास्ते में गाड़ी लगाकर बदमाशों का रास्ता रोकने का प्रयास किया, लेकिन गांव वासियों की गाड़ी को टक्कर मारकर लुटेरे फरार हो गए। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -