उत्तराखंड: चंपावत में बारिश के कारण नदियों में अचानक तेज बहाव आ गया, जिससे दो अलग-अलग जगह पर 4 हजार से ज्यादा लोग फंस गए। पहली घटना श्री रीठा साहिब गुरुद्वारे की है। यहां 60 से ज्यादा लोग फंस गए और कई लोग बहने लगे। लोग चिल्लाते हुए मदद मांगने लगे।
View this post on Instagram
इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पानी का बहाव तेज देखते हुए SDRF से मदद मांगी गई। दूसरी घटना में पूर्णागिरि माता के दर्शन के लिए जा रहे करीब तीन से चार हजार श्रद्धालु बाटनागाड़ में बाढ़ आने से फंस गए।
गुरुदवारे में आया माथा टेकने-श्री रीठा साहिब गुरुद्वारे में चल रहे प्रसिद्ध जोड़े मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ 100 से ज्यादा श्रद्धालु माथा टेकने आए थे। अचानक जलस्तर बढ़ने से मची अफरा-तफरी 31 मई 2026 को लदिया एवं रतिया नदियों के संगम पर स्थित कुंड में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ों में हुई तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। देखते ही देखते 50 से 60 श्रद्धालु नदी के बीचों-बीच फंस गए और उनके वाहन भी पानी में डूबने लगे।

