.
Nationalसार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकने वालों की सूचना देने पर मिलेगा इनाम

सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकने वालों की सूचना देने पर मिलेगा इनाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कर्नाटकः बेंगलुरु की साफ-सफाई को मजबूत करने के लिए बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) की ओर से अनोखी पहल की शुरुआत की गई। ऐसे में अब सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने वालों की सूचना देने पर BBMP की ओर से इनाम रखा गया है।BBMP की ओर से कहा गया है कि अब कोई भी नागरिक सड़कों या सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकते हुए लोगों का वीडियो बनाकर उन्हें भेजता है तो इसके बदले में ऐसे लोगों को 250 रुपये इनाम दिया जाएगा।

BBMP ने बताया कि ये अभियान ‘लिटर बग्स’ (कचरा फेंकने वालों) को रोकने के लिए चलाया जा रहा है, जहां लोगों सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले का वीडियो व्हाट्सऐप नंबर या विशेष ऐप के माध्यम से अपलोड कर सकेंगे। ये दोनों माध्यम ये सुनिश्चित करेंगे कि शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया जटिल न हो और अधिक से अधिक लोग इस अभियान में भाग ले सकें। BBMP की ओर इस अभियान की घोषणा दोपहर 3 बजे की जाएगी।

BBMP का मानना है कि इस प्रोत्साहन योजना से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने की आदतों पर सख्ती से लगाम लगेगी और ये एक सामुदायिक निगरानी सिस्टम की तरह काम करेगा जो स्वच्छता के स्तर को बढ़ाएगा। BBMP की इस योजना का मकसद स्वच्छता को जन आंदोलन बनाना है।

कोई भी नागरिक सार्वजनिक जगह पर कचरा फेंकने वाले व्यक्ति का स्पष्ट वीडियो बनाकर विभाग को भेज सकता है। वीडियो के आधार पर दोषी व्यक्ति पर जुर्माना लगाया जाएगा और रिपोर्ट करने वाले को 250 का पुरस्कार मिलेगा। ये एक सीधा तरीका है, जिससे आम जनता शहर को साफ रखने में भागीदार बन सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक में एक दर्दनाक...

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने और ड्रग्स...

हरियाणा में शुरू होगी डिजिटल उर्वरक बिक्री प्रणाली

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में सब्सिडी वाले उर्वरकों...

Punjab News: स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच...

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने और ड्रग्स सप्लाई की पूरी चेन को तोड़ने के लिए पंचकूला पुलिस...

ऊना पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, चार वाहनों के चालान कर वसूला 20 हजार जुर्माना

ऊना : जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते...

Punjab News: युवा पीढ़ी को गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं से जोड़ना समय की ज़रूरत है: डॉ. हरजोत, देखें वीडियो

मोगाः पवित्र चरणों की धूल वाले कलश की शोभा यात्रा के दौरान हरजोत कमल ने कहा कि धन-धन श्री...