फतेहपुरः जिले में एक युवती का खेतों में शव मिलने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि के गाजीपुर थाना क्षेत्र में युवती का शव मिलने से जानकरी मिलेते ही लोगों में सनसनी फैल गई। इसके तुरंत मौके पर मौजूद लोगों ने मामले संबंधी पुलिस टीम को सूचित किया। जिसके बाद सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।
वहीं, मिली जानकारी के अनुसार युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज करा रखा था और कोर्ट में बयान भी होना था। उसके पहले उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
परिजनों के मुताबिक रविवार की रात करीब 12 बजे वह सो गई थीं। इसी दौरान बेटी घर से निकल गई। खोजबीन के बाद रात करीब ढाई बजे वह अचेत अवस्था में खेत में मिली। चेहरे व गले पर काले चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप
मृतिका की मां ने गांव के सुनील पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने आरोप लगाया। बताया कि इस संबंध में 26 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया गया था। सीओ ब्रजमोहन ने बताया कि मामले के खुलासे के लिये टीमें गठित की गई है।