HomeHimachalHimachal News: रणजीत राणा बने प्रदेश कांग्रेस के महासचिव 

Himachal News: रणजीत राणा बने प्रदेश कांग्रेस के महासचिव 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पार्टी द्वारा सौंपी जिम्मेदारी को कर्तव्य निष्ठा से निभाएंगे : राणा 

ऊना/सुशील पंडित: जिला कांग्रेस   के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा को कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में राज्य महासचिव का दायित्व सौंपा है। ​रणजीत राणा का सांगठनिक अनुभव काफी गहरा रहा है। पिछले 28 वर्षों से कांग्रेस पार्टी को सुदृढ़ करने, संगठित करने व विस्तारीकरण करने के लिए वे हमेशा फ्रंटलाइन पर  कार्य करते रहे हैं।  वे पार्टी में  हरौली ब्लॉक अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष के  मुख्य ओहदे पर भी  समर्पण भाव से कार्य कर चुके है । जिला परिषद सदस्य  रहते हुए जनसेवा में डटे रहे है ।

बर्ष 1998 से कांग्रेस  पार्टी के सक्रिय  सिपाही रहे है और बर्ष 2003 से लेकर अब तक पांच बार बने  विधायक मुकेश अग्निहोत्री की जीत पक्की करने में भी राणा का अमूल्य रोल रहा है ।  इनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने ऊना जिले की पांच में से चार विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। सांगठनिक कौशल और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए ही हाईकमान ने उन पर यह भरोसा जताया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सूक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस के अध्यक्ष विनय कुमार सहित सभी का आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विकास को आगे बढाने  का काम किया है ।उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया है ।उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री का मार्गदर्शन हम सबके लिए उत्साह प्रेरक है

​हरोली से गहरा नाता और उपमुख्यमंत्री के विश्वसनीय

​हरोली विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले रणजीत राणा को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का बेहद करीबी और खास समर्थक माना जाता है। वे लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं और पंचायती राज संस्थाओं में जन-प्रतिनिधि के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

​यह कार्यकर्ताओं का सम्मान है: रणजीत राणा

​अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए रणजीत राणा ने कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। यह मेरा व्यक्तिगत सम्मान नही,बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है जिन्होंने दिन-रात मेहनत की है। संगठन को और अधिक सक्रिय बनाना और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -