Loading...
Punjab Govt
HomeNationalबारिश का कहर : बाढ़ और भूस्खलन से 30 की हुई मौत

बारिश का कहर : बाढ़ और भूस्खलन से 30 की हुई मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : मानसून की शुरुआत से ही पूर्वोत्तर भारत के छह राज्यों में भारी बारिश ने बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। असम में बारिश के कारण अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है और 17 जिले बाढ़ व भूस्खलन की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने असम में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर चिंता बढ़ा दी है। मणिपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 800 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

नेपाल में हो रही बारिश का असर बिहार की नदियों पर भी पड़ रहा है, जहां सीमांचल की तीन नदियां उफान पर हैं। देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश का सिलसिला जारी है।असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम और मणिपुर भूस्खलन और बाढ़ से काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। असम के 12 जिलों में कम से कम 60 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page