Girl in a jacket
HomeRailway Station के छत पर होगा मॉल और शॉपिंग सेंटर! यात्रियों को...

Railway Station के छत पर होगा मॉल और शॉपिंग सेंटर! यात्रियों को मिलेंगी खास सुविधाएं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुर: देशभर में तेजी से रेलवे का विस्तार और विकास हो रहा है। केंद्र की मोदी सरकार रेल कनेक्टिविटी के लिए कई बड़े परियोजनाओं पर काम कर रही हैं। औसतन सभी राज्यों में रेल विस्तार और स्टेशनों के पुनर्निर्माण का काम जारी हैं। (Roof Plaza Rail Station) आम लोगों की सहूलियतों को देखते हुए मोदी सरकार के द्वारा है वंदे भारत एक्सप्रेस के तौर पर हाईस्पीड ट्रेन का संचालन किया जा रहा हैं। दरअसल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जयपुर दौरे पर हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर पुनर्निर्माण कार्य चल रहा। दोनों प्लेट फार्म को जोड़ने के लिए एक बेहतर टेक्नोलॉजी को काम में लिया। रूफ प्लाजा का निर्माण करके इंजीनियर ने शानदार काम किया।

रूफ प्लाजा पर सभी सुविधाएं होंगी। विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा। पीएम मोदी का विजन था उसको साकार किया जा रहा। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। गांधीनगर स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य का जायजा लिया। 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से निर्माण कार्य चल रहे है। दोनों प्लेटफार्म को जोड़ते हुए लाइनों के ऊपर छत बनाई गई है। रूफटॉप एयर कॉनकोर्स में यात्रियों के लिए विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी। स्टेशन पर उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारी मौजूद है। इसके बाद सवाईमाधोपुर तक विंडो ट्रेलिंग इंस्पेक्शन करेंगे।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “देश में 1324 स्टेशनों पर पुनर्विकास का काम चल रहा है। जयपुर गांधीनगर स्टेशन उनमें से एक है। यहां दो स्टेशनों को जोड़ने के उद्देश्य से रूफ प्लाजा बनाया गया है। रूफ प्लाजा इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन उदाहरण है। 40 मीटर के गर्डर को तीन खंडों में लॉन्च करना अपने आप में एक बहुत बड़ी इंजीनियरिंग क्षमता है। मैं इसके लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं।”

रेल मंत्री का कहना है कि प्रधानमंत्री ने बड़ी आसानी से रेलवे स्टेशनों को आधुनिकता के साथ जोड़ने का सुझाव दिया था। पीएम मोदी ने कहा था कि रेलवे स्टेशनों पर रूफ प्लाजा बनाए जाएं। इस जगह पर वेटिंग एरिया हो, लोकल प्रोडक्ट्स को बेचने की सुविधा हो, फूड कोर्ट हो, (Roof Plaza Rail Station) बच्चों के खेलने की जगह हो। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने रेलवे स्टेशनों को लेकर एक बड़ा सुझाव दिया था। पीएम ने कहा कि रेलवे स्टेशन आम तौर पर शहर के दो हिस्सों के बीच बने होते हें. जो आपस में एक दूसरे को जोड़ नहीं पाते। ऐसे में स्टेशनों का डिजाइन इस तरह से बनाया जाना चाहिए कि शहर के दोनों हिस्से इससे जुड़ जाएं। पीएम मोदी के योजनानुसार जयपुर गांधीनगर स्टेशन में इसका निर्माण कराया जा रहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -