Girl in a jacket
HomeBreaking Newsकई जेलों में प्रशासन की ओर से छापेमारी, मचा हड़कंप....

कई जेलों में प्रशासन की ओर से छापेमारी, मचा हड़कंप….

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। शनिवार की सुबह सुबह बिहार के कई जेलों में प्रशासन की ओर से छापेमारी की गई। कहीं डीएम को कहीं एसडीएम ने छापेमारी को लीड किया। किसी भी जेल से अभीतक आपत्तिजनक बरामदगी की सूचना नहीं है। लेकिन इस कार्रवाई से राज्य के सभी जेलों में हड़कंप मच गया है।

मंडल कारा में डीएम आलोक रंजन घोष व एसपी अमितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व अधिकारियों की टीम ने शनिवार की सुबह छापेमारी की। लगभग दो घंटे तक चली छापेमारी के दौरान खैनी का पुड़िया व छोटा चाकू बरामद किया गया। इसकी जानकारी देते हुए आलोक रंजन घोष ने बताया कि नियमित अंतराल पर छापेमारी की जाती है। जेल प्रशासन द्वारा रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजा जा रहा है उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में मंडल कारा के विभिन्न वार्डों में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान जेल में हड़कंप की स्थिति दिखी। इस दौरान उप समाहर्ता चंदन कुमार, राजन कुमार,  श्वर्या राय समेत अन्य पदाधिकारी व अधिकारी मौजूद थे। डीएम ने बताया कि छापेमारी के दौरान शौचालय व नहाने में पानी की दिक्कतों की समस्याओं से भी अवगत हुए। इन समस्याओं को दूर करने को लेकर प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही रविवार को क़ैदियों के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उनके परिवार के सदस्यों द्वारा समस्याएं रखी जाएगी।

बांका जेल में शनिवार की सुबह 3:00 बजे से ही छापेमारी अभियान चलाया गया। डीएम अंशुल कुमार एवं एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश के नेतृत्व में जेल में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान जेल के हर पुरुष एवं महिला वार्ड की जांच की गई। साथ ही जेल के बंदियों से डीएम ने पूछताछ की।  डीएम अंशुल कुमार ने बताया कि करीब 3 घंटे तक चले छापेमारी में जेल की सघन जांच की गई। जिसमें किसी भी तरह का संदिग्ध और आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया है। जेल की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई का भी जायजा लिया गया। मौके पर एसडीओ डॉ प्रीति कुमारी, एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय, प्रभारी जेल उपाधीक्षक मोहम्मद साजिद, टाउन थाना अध्यक्ष शंभू नाथ यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे। छापेमारी के दौरान टाउन थाना पुलिस के साथ-साथ कई अन्य थानों की पुलिस भी मौजूद थी।

बेगूसराय मंडलकारा में शनिवार की सुबह जिला प्रशासन की ओर से छापेमारी की गई। इससे कैदियों व जेलकर्मियों व अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सुबह सात बजे से छापेमारी चल रही थी। उसके बाद डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी योगेंद्र कुमार के पहुंचने पर छापेमारी में तेजी आई। डीएम ने विभिन्न वार्डों में जाकर कैदियों से पूछताछ की। साथ ही वार्ड का कोना-कोना भी छान लिया। साफ सफाई से लेकर गुणवत्तापूर्ण भोजन का भी जायजा लिया। छापेमारी समापन के बाद ही स्पष्ट होगा  कि जेल से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है या नहीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -