Breaking Newsट्रक की सवारी करते दिखे राहुल गांधी, ड्राइवरों से मिलकर जानी उनकी...

ट्रक की सवारी करते दिखे राहुल गांधी, ड्राइवरों से मिलकर जानी उनकी समस्याएं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ट्रक की सवारी करते नजर आए। राहुल गांधी दिल्ली से शिमला के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में उन्होंने अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक में यांत्रा की। कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राहुल का ट्रक में यात्रा करते हुए वीडियो शेयर किया। बताया जा रहा है कि वीडियो सोमवार रात का है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक, राहुल ने अंबाला में ट्रक ड्राइवरों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ड्राइवरों के मुद्दों और उनकी समस्याओं को भी समझने की कोशिश की। राहुल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने राहुल का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, यूनिवर्सिटी के छात्रों से, खिलाड़ियों से, सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं से , किसानों से, डिलीवरी पार्टनरों से, बस में आम नागरिकों से और अब आधी रात को ट्रक के ड्राइवर से आखिर क्यों मुलाकात कर रहे हैं राहुल गांधी? क्योंकि वो इस देश लोगों की बात सुनना चाहते हैं, उनकी चुनौतियों और परेशानियों को समझना चाहते हैं। उनको ऐसा करते देख एक विश्वास सा झलकता है, कोई तो है जो लोगों के साथ खड़ा है, कोई तो है जो उनके बेहतर कल के लिए किसी भी तरह की कुर्बानी देने को तैयार है। कोई तो है जो नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा है।और धीरे धीरे यह एहसास हो रहा है कि यह देश लौट जाना चाहता है मोहब्बत और अमन के रास्ते पर, धीरे से यह देश आखिर चल ही पड़ा है राहुल गांधी के साथ।

इससे पहले राहुल गांधी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधा था। राहुल ने ट्वीट कर कहा था, नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री को नहीं करना चाहिए। नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति को करना चाहिए। दरअसल, नए संसद भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वीर सावरकर की जयंती पर 28 मई को देश की नई संसद का उद्घाटन करने वाले हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पीएम मोदी के 28 मई को संसद भवन का उद्घाटन करने की जानकारी दी थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...