Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsविदेश में पंजाबी व्यक्ति की मौत, काम से लौटते समय हुआ हादसा

विदेश में पंजाबी व्यक्ति की मौत, काम से लौटते समय हुआ हादसा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथला : एक युवक की फिलीपींस के मनीला प्रांत में हॉर्ट अटैक आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विमल कुमार(38)पुत्र कमलजीत कुमार निवासी  गांव सिद्दवान के तौर पर हुई है। विमल की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

पिछले कुछ वर्षों से रोजी-रोटी कमाने के लिए फिलीपींस के बुगो शहर में रह रहा था। कुछ समय पहले वह अपने गांव सिद्दवान में रहने के लिए आया था। एक महीने पहले वह अपने काम के लिए अपने परिवार के साथ मनीला के बुगो शहर गए थे। जहां बीते दिन उसकी मौत हो गई। जब वह अपने काम से घर लौट रहे था, इसी दौरान विमल को अचानक दर्द हुआ।

 जिसके बाद विमल ने छोटे भाई को फोन कर दर्द के बारे में बताया। विमल के भाई ने अपने दोस्त को विमल के पास भेजा। उसका दोस्त उसे पास के अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -