Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाब : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिवार ने लगाया धरना

पंजाब : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिवार ने लगाया धरना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर: भंडारी ब्रिज पर हुए सड़क दुर्घटना में आज युवक की मौत हो गई। वहीं परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर धरना दिया। जिसके बाद अमृतसर पुलिस के डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इसमें शामिल कार भी बरामद कर ली जाएगी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने ने धरना उठाया।

डीसीपी भंडाल ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में एसीपी वीरेंद्र खोसा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है जो पूरे मामले की गंभीरता से जांच करेगी और आरोपियों और इस्तेमाल की गई कार को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरे चौराहे के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि 19 जून को युवक का इसी पुल के पास एक्सीडेंट हो गया था और तीन सप्ताह तक उसका इलाज चला था और आज सुबह उसकी मौत हो गयी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -