Punjab Govt AD
HomeMohaliपंजाबः तेजधार हथियारों से हमला कर युवक का किया क+त्ल, एक गंभीर,...

पंजाबः तेजधार हथियारों से हमला कर युवक का किया क+त्ल, एक गंभीर, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अबोहर : सीतो गुन्नो में 15-20 युवकों ने एक युवक की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। जबकि उसका एक साथी  बुरी तरह से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार देर रात की है। उधर थाना बहाववाला पुलिस ने भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और युवक की हत्या करने वाले आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। थाना बहाववाला पुलिस ने मृतक के भाई मंगा सिंह के बयानों पर कुछ नामजद युवकों सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कारवाई शुरू कर दी है।  

पुलिस को दिए बयानों में मंगा सिंह ने बताया कि उसका भाई सुरेंद्र सिंह, उसका एक साथी लवप्रीत सिंह और वह शनिवार देर रात कोयलखेड़ा पैट्रोल पंप पर ड्यूटी के बाद घर लौट रहा थे। जब वह सीतो गुन्नों के निकट पहुंचे तो वहां पहले से ही 15-20 युवक खड़े थे, जो उसके भाई सुरेंद्र व उसके  लवप्रीत सिंह साथी को उठाकर सरकारी प्राइमरी स्कूल में ले गए और वहां उनपर तेजधार हथियारों से हमला कर सुरेंद्र सिंह की हत्या कर दी। जबकि उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई इतना ही नहीं उक्त हमलावरों ने हत्या के बाद स्कूल में पड़े सुरेंद्र के शव पर तेजधार हथियारों से एक के बाद एक 21-22 वार किए। हमलावर तब तक वार करते रहे, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।

मंगा सिंह ने बताया कि वह अकेला था और उसने भाग अंधेरे में छिपकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिलने पर मृतक व घायल के शव को देर रात यहां के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया जिसके बाद घायल लव्रपीत िसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर  दिया गया जबकि सुरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया गया जिसके शव को सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया।  उधर, थाना प्रभारी जसविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि मृतक का भाई उनके पास पहुंचा है। जिसके बयान दर्ज करते हुए कुछ नामजद युवकों सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -