Girl in a jacket
HomePunjabSangrurपंजाबः ट्रक यूनियन के बाहर दो पक्षों में हुए विवाद में चले...

पंजाबः ट्रक यूनियन के बाहर दो पक्षों में हुए विवाद में चले हथियार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः पंजाब के पटियाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां ट्रक यूनियन के बाहर 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इस झगड़े के दौरान ईंट-पत्थर और कृपाणें चली है। जहां घटना में 2 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने हमला किया उनके पिता भी ट्रक यूनियन के सदस्य हैं और जिन लोगों ने हमला किया वे भी ट्रक यूनियन के सदस्य हैं। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि घायलों पर चाकू से हमला किया गया।

इस संबंध में एसएचओ कटवाली मौके पर पहुंचे और ट्रक यूनियन के सदस्यों से बातचीत की। वहीं, शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इस विवाद में संदीप सिंह और भोला घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -