Girl in a jacket
HomePunjabRaikotपंजाब: डेरे में पाठी के घिनौने काम की वीडियो आई सामने, मुखी...

पंजाब: डेरे में पाठी के घिनौने काम की वीडियो आई सामने, मुखी सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः गांव दान सिंह वाला के डेरे में बीते दिन गुटका साहिब के अंग फटे हुए बरामद होने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने डेरे बाबा बख्तौर दास, भोला दास को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की नई वीडियो सामने आई है, जिसमें दौरान पाठी के कमरे से शराब की बोतल भी बरामद हुई है। इस दौरान लोगों द्वारा उसकी जमकर पिटाई भी की गई। जानकारी के अनुसार मामला तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो के ध्यान में आया जिसके बाद तुरन्त पांच प्यारों ने उक्त डेरे की जांच की। इस दौरान पाठी धर्म सिंह मौके से फरार हो गया। 

थाना नेहियांवाला में पुलिस ने धार्मिक ग्रंथ के बेअदबी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। अधिक जानकारी के अनुसार गांव दान सिंह वाला के एक डेरे में कुछ दिन पहले अखंड पाठ का प्रकाश करवाया गया जिसके बाद लोगों को पता चला कि डेरे में पाठी शराब पीता है। जिसकी सूचना तुरन्त तख्त श्री दमदमा साहिब की धर्म प्रचार कमेटी को दी। जब पांच प्यारो द्वारा डेरे में जाकर जांच की गई तो एक ट्रंक में रखे हुए गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले और पाठी के कमरे से शराब बरामद हुई। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -