Firozpurपंजाबः दर्दनाक हादसा, सवारियों से भरी बस नहर में पलटी, कई लोगों...

पंजाबः दर्दनाक हादसा, सवारियों से भरी बस नहर में पलटी, कई लोगों की मौत, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुक्तसर साहिबः पंजाब के जिला मुक्तसर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कोटकपूरा रोड पर सवारियों से भरी प्राइवेट बस नहर में गिर गई। मिली जानकारी के मुताबिक बस में करीब 45 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार मुक्तसर से कोटकपूरा जा रही प्राइवेट कंपनी की बस झबेलवाली गांव के पास नहर में गिर गई। बताया जा रहा है कि भारी बारिश और तेज रफ्तार होने के कारण बस नहर में गिरी।  शुरुआती जांच में करीब  4-5 लोगों की मौत जबकि कई यात्री के बहने की सूचना है। इस मौके पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।  

घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां और विधायक काका बराड़ भी मौके पर पहुंच गए हैं। बस को निकालने की कोशिशें जारी हैं। गौरतलब है कि नहर पुल पर लगे लोहे के एंगल से टकराने के कारण बस का आधा हिस्सा नहर में गिर गया जबकि आधा हिस्सा बाहर पुल पर रह गया। इस घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गये। दूसरी ओर डिप्टी कमिशनर डाॅ. रूही दुग सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकाला जा रहा है।

बता दें कि यह बस नहर पुल पर लगी रेलिंग को तोड़ते हुए नहर में गिर गई, लेकिन यह हादसा कैसे हुआ इसके बारे में अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है। मौके पर पूरा गांव प्रशासन मौजूद है, जो लोगों को बचाने में जुटा हुआ है। इस मामले को लेकर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा, ”कोटकपुरा मुक्तसर साहिब रोड पर यात्रियों से भरी बस के नहर में गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है, उन्होंने कहा कि बचाव कार्य जारी है, अकाल पुरख मेहर करण, इस दौरान उन्होंने अधिकतम संख्या में गोताखोरों को वहां पहुंचने के लिए कहा हैं।” घायलों के ईलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन को दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...