Girl in a jacket
HomePunjabRupnagarपंजाब : चोरों ने दुकान को बनाया निशाना, दीवार तोड़कर दिया वारदात...

पंजाब : चोरों ने दुकान को बनाया निशाना, दीवार तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुर :  पुराना शाला थाने के तिबड़ी इलाके में दुकान से चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर 80 बोरी चीनी और 120 तेल के पीपे लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुकान मालिक हरीश गुप्ता ने बताया कि उन्हें दुकान के पड़ोसियों का फोन आया कि उनकी दुकान की पिछली दीवार टूटी हुई है।

जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो दुकान के अंदर पड़ी 80 बोरी चीनी और 120 तेल के पीपे चोरी हो चुका था। मौके पर पहुंचे पुराना शाला थाने के सब इंस्पेक्टर शशपाल सिंह का कहना है कि बयान दर्ज कर लिए गए हैं। चोरों का पता लगाया जाएगा।

दुकानदार के मुताबिक उसकी दुकान के पास एक खेत है, जहां चोरों ने पीछे की दीवार के सहारे गाड़ी खड़ी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने एसएसपी दयामा हरीश कुमार से मांग की कि इस इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -