लुधियानाः गांव कंडियाना कलां में एक युवक ने फंदा लगा सुसाइड कर लिया है। युवक के परिजनों मुताबिक वह अपनी पत्नी और बच्चे मायके से वापिस लेने गया था। इस दौरान उसकी पत्नी और सास की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बेइज्जती महसूस करने के बाद युवक ने घर आकर कमरे में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई मनजीत सिंह ने बताया कि उनके भाई विजय की शादी प्रिया नाम की लड़की से हुई थी। शादी के बाद से ही वह उसे तंग परेशान करने लगी।

19 जुलाई को प्रिया बच्चे सहित अपने भाई का जन्म दिन मनाने के लिए अपने मायके गांव रावलपिंडी फगवाड़ा चली गई थी। कुछ दिनों बाद विजय उसे मायके से वापिस लेने गया तो प्रिया की मां सुखविंदर कौर और खुद प्रिया ने उसके विजय की काफी बेइज्जती की। प्रिंया ने घर वापिस आने से मना कर दिया। इसी कारण विजय काफी परेशान रहने लगा। 6.30 बजे शाम काम से वापिस आकर विजय ने वक्त करीब 7.30 बजे कमरे का दरवाजा बंद करके फंदा लगा लिया।
विजय का दरवाजा खोलने की काफी कोशिश की दरवाजा अंदर से बंद था। जब परिवार के बाकी सदस्य दरवाजा तोड़ अंदर घुसे तो पैरों तले जमीन खिसक गई। विजय का शव पंखे के साथ लटक रहा था। थाना मेहरबान की पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने पत्नी प्रिया, सास सुखविंदर कौर और 4 सालियों पर धारा 306, 34 IPC के तहत मामला दर्ज किया है।