Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाबः PAU School में भिड़े छात्र, शिकायत दर्ज, देखें वीडियो

पंजाबः PAU School में भिड़े छात्र, शिकायत दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : पीएयू सरकारी स्कूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां सरकारी स्कूल में छात्रों में झड़प हो गई। इसकी वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्र को कई छात्र पीट रहे हैं। एक छात्र डंडे से उसकी पिटाई कर रहा है। उक्त छात्र की काफी देर पिटाई करने के बाद कुछ छात्र उनको छुड़वा देते हैं। इस मामले को लेकर उक्त छात्रा के परिजनों ने घटना की शिकायत ACP को लिखित में दे दी गई है। परिजनों का आरोप है कि उनके छात्र पर  तेजधार हथियारों से छात्रों ने हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर छात्रों में कोई भी विवाद हो गया था तो उनको चाहिए था कि वह प्रिंसिपल के समक्ष मुद्दा रखते और इस मुद्दे का हल निकालते। पीड़ित छात्रा के पिता ने कहा कि चंदन नाम के छात्र सहित 6 से 7 लड़कों ने उसके बेटे पर हमला किया है। 

वहीं दूसरी और इस मामले को लेकर जब प्रिंसिपल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्कूल के बाहर छात्रों में जड़प होने का मामला उनके ध्यान में आया है। इस मामले को लेकर पैरेंट्स उनके पास शिकायत लेकर आए थे। प्रिंसिपल ने कहा कि उन्होंने यह मामला आगे डिसिप्लिन कमेटी को दे दिया है। जो मामले की जांच कर रहे हैं। प्रिंसिपल का कहना है कि उक्त छात्रों में लड़ाई स्कूल के बाहर हुई है। जबकि पेरेंट्स स्कूल के अंदर लड़ाई होने की बात कह रहे हैं।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -