Loading...
- Advertisement -
HomeHimachalBaddiपंजाब : हेरिटेज स्ट्रीट पर धमाका होने से कई श्रद्धालु घायल, खिड़कियों...

पंजाब : हेरिटेज स्ट्रीट पर धमाका होने से कई श्रद्धालु घायल, खिड़कियों के टूटे शीशे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर: गोल्डन टेंपल के पास शनिवार हेरिटेज स्ट्रीट पर देर रात करीब 12 बजे धमाका होने का मामला सामने आया है। इससे सारागड़ी पार्किंग में खिड़कियों पर लगा कांच चारों तरफ फैल गया। यह कांच 5 से 6 श्रद्धालुओं को लगा, जिससे वह घायल हो गए। जांच के बाद पुलिस ने पाया कि यह एक हादसा है और किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं आज फोरेंसिक टीम भी जांच करेगी। हादसा हेरिटेज स्ट्रीट पर सारागड़ी सराएं के सामने व पार्किंग के बिल्कुल बाहर हुआ। तकरीबन 12 बजे लोग हेरिटेज स्ट्रीट पर घूम रहे थे। तभी जोरदार धमाका हुआ। पास में ऑटो से दूसरे राज्य की करीब 6 टूरिस्ट लड़कियां आई थी।

जिन पर कांच गिरा। साथ ही पास के बैंच पर एक युवक सो रहा था, जिसकी टांग में कांच का बड़ा टुकड़ा लगा और वह घायल हो गया। एक अन्य शख्स के भी बाजू पर मामूली चोट आई। चंद मिनटों में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच को शुरू किया गया। लोगों में धमाके को आतंकी हमले से मिला कर देखा जाने लगा, लेकिन कुछ समय बाद ही जांच में पुलिस ने साफ कर दिया कि यह कोई हमला नहीं है, एक हादसा है। लोगों को संयम बनाए रखने की अपील की गई।

सेंट्रल एसीपी सुरिंदर सिंह का कहना है कि हादसा आतंकी नहीं है, यह स्पष्ट है। लेकिन कारण का अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। फोरेंसिक विभाग की टीमें आज जांच करेंगी। सैंपल लिए जाएंगे। उसके बाद ही स्पष्ट होगा कि पार्किंग का कांच टूटा कैसे। वहीं, कुछ चश्मदीदों का कहना है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान आसपास पोटेशियम की दुर्गंध फैल गई थी। तकरीबन 10 से 15 मिनट तक वे दुर्गंध रही। खिड़की के पास पाउडर नुमा पदार्थ भी फैला हुआ था। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page