Punjab Govt AD
HomeHimachalBaddiपंजाब : लुटेरों ने दिनदहाड़े की 4 लाख की लूट, देखें वीडियो

पंजाब : लुटेरों ने दिनदहाड़े की 4 लाख की लूट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर : गुरु की नगरी अमृतसर में लूट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला अमृतसर और बटाला रोड का है जहां एक व्यक्ति को कुछ लुटेरों ने निशाना बनाया और उससे लाखों की नकदी लूटकर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने की कोशिश कर रही है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान पीड़ित ने बताया कि वह 4 लाख रुपए की नकदी लेकर अपने घर आ रहा था। इसी दौरान कुछ लुटेरों में एक सिख युवक भी शामिल था। उसके साथ धक्का-मुक्की कर स्कूटी से 4 लाख रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए और उसे न्याय दिलाया जाए।

वहीं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांचकर रहे है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी सूचना मिली है, उसके आधार पर बनती कार्रवाई करेंगे और आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -