Girl in a jacket
HomeChandigarhपंजाबः एडीजीपी का खुलासा, बताई लॉरेंस की पूरी प्लानिंग

पंजाबः एडीजीपी का खुलासा, बताई लॉरेंस की पूरी प्लानिंग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड में एडीजीपी प्रमोद ने बताया कि हत्या के बाद हमने एसआईटी बनाई थी और अब तक इस मामले में 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आज पुलिस ने बलदेव को भी अरैस्ट किया है जिसने केकड़ा की रेकी की थी। मौके से बरामद बौलेरो में हमें एक स्लिप मिली थी, जो फतेहाबाद पैट्रोल पंप की थी, जिसके आधार पर इन आरोपियों को छापेमार करके गिरफ्तार किया गया।

एडीजीपी ने बताया कि मूसेवाला की हत्या की साजिश पिछले साल अगस्त से ही शुरू हो गई थी। इसका मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस था। लॉरेंस ने पूरी प्लानिंग की। जिसे उसके भाई अनमोल, कनाडा बैठे साथी गोल्डी बराड़ और भांजे सचिन थापन ने अंजाम दिया। पंजाब पुलिस ने वीरवार को यह खुलासा किया।

जनवरी में की थी मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग 

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के एडीजीपी प्रमोद बान ने कहा कि जनवरी में ही मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग थी। हालांकि, उस वक्त यह वारदात को अंजाम नहीं दे सके। यही नहीं, लॉरेंस ने फर्जी पासपोर्ट पर अपने भाई अनमोल और भांजे सचिन थापन को विदेश भेज दिया ताकि हत्या के बाद वह पुलिस के हत्थे न चढ़ें।

फिर 25 मई को थी मारने की कोशिश

एडीजीपी प्रमोद बान ने कहा कि शार्पशूटर्स 25 मई को ही मानसा पहुंच चुके थे। वह तभी से मूसेवाला की हत्या के लिए मौका तलाश रहे थे। उन्होंने 27 मई को भी कोशिश की थी, लेकिन कामयाब नहीं हो सके।

केकड़ा और निक्कू ने थार का पीछा भी किया

संदीप केकड़ा और निक्कू ने 29 मई को मूसेवाला की रेकी की। यह दोनों मूसेवाला के घर गए थे। इन्होंने मूसेवाला के साथ सेल्फी ली। फिर वीडियो कॉल कर गोल्डी बराड़ और सचिन थापन को मूसेवाला के बारे में जानकारी दी। मूसेवाला के बिना सिक्योरिटी थार जीप से जाने की बात कही। इसके बाद उन्होंने बाइक से कुछ दूर तक थार का पीछा किया। आगे रोड पर कोरोला और बोलेरो में शार्प शूटर्स मौजूद थे। उन्हें इशारा करने के बाद दोनों वहां से निकल गए।

दो दोषी विदेश फरार

दूसरी ओर मिली जानकारी के मुताबिक मूसेवाला के कत्ल के दो दोषी विदेश फरार हो चुके हैं। पंजाब पुलिस द्वारा किए गए खुलासे दौरान यह बात सामने आई है कि लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई और उनके करीबी सहयोगी सचिन थापन फर्जी दस्तावेज पर विदेश फरार हो चुके हैं।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -