लुधियानाः पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना के वार्ड नंबर 53 में पहुंचे, जहां पार्षद जसबीर सिंह जस्सा के परिवार ने विधायक पारशर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनको लगातार विधायक अशोक पाराशर के सर्मथकों द्वारा परेशान किया जा रहा है। । दोनों नेताओं ने कहा कि वे परिवार के साथ खड़े हैं।
भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना पहुंचे और पंजाब भाजपा कार्यकारिणी की बैठक के बाद वार्ड नंबर 53 के पार्षद जसवीर सिंह जस्सा के घर उनसे मिलने पहुंचे, जहां जसवीर सिंह जस्सा काफी समय से बीमार चल रहे थे। आज वे उनका हालचाल लेने उनके घर गए, जहां उनके साथ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी गुरुदेव शर्मा देबी और जिला अध्यक्ष रजिस्ट्रार भी थे । वहीं उन्होंने कई दिनों से बीमार चल रहे पार्षद का हाल पूछा और भगवान से प्रार्थना की कि वह जल्द ही ठीक हो जाएं।
इस मौके पर गुरदेव शर्मा देबी ने कहा कि आज केंद्रीय राज्य मंत्री की बैठक लुधियाना पहुंची थी हमारे बड़े भाई जसबीर सिंह जस्सा मिलने आये हैं और उनका शुक्रिया अदा किया है। परिवार ने कहा कि विधायक अशोक पाराशर के समर्थकों द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है, लेकिन वे आभारी हैं कि पार्टी के बड़े नेता हमेशा उनका समर्थन करते हैं।
