पठानकोट/अनमोल शर्माः किसान जत्थे बंदियों की ओर से आज रेलवे का चक्का जाम करने का एलान किया गया था। जिसको लेकर आज पंजाब में अलग-अलग जगहों पर किसान जथेबन्दीओं की ओर से पंजाब व केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रेलवे का चक्का जाम कर दिया। ऐसा ही देखने को मिला पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर, जहां संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से चक्का जाम कर दिया और पठानकोट पर खड़ी कामाख्या एक्सप्रेस कटरा ट्रेन जोकि किसान जत्थे बंदियों द्वारा दिए गए धरने के कारण 4:00 बजे तक खड़ी रहेगी।
इस बारे में बात करते हुए प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब व केंद्र सरकार किसानों के साथ मजाक कर रही है। पंजाब सरकार किसानों को गेहूं की खराब हुई फसल का मुआवजा देने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन अभी तक किसानों को अपनी खराब फसल का मुआवजा नहीं मिला। वहीं केंद्र सरकार भी कट लगाकर किसानों पर और बोझ डाल रही है। जिसके रोष के चलते हमने आज पठानकोट से जम्मू रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है जो कि 4:00 बजे तक जाम रहेगा।
वही इस बारे में जब यात्रियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसानों की ओर से जो धरना दिया गया है सरकार को इनकी मांगे माननी चाहिए और आम जनता को परेशान नहीं करना चाहिए।
