Himachalपंजाबः नए रूटों के लिए PRTC को मिलेगी नई बसें

पंजाबः नए रूटों के लिए PRTC को मिलेगी नई बसें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए नए बस रूट परमिट को ध्यान में रखते हुए पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन लोगों की सुविधा के लिए अपने बेड़े में 219 नई बसें शामिल करेगा। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को इस जानकारी को सांझा किया और बताया कि इसकी मंजूरी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा दे दी गई है।

पीआरटीसी को मिलेगी 219 नई बसेंः लालजीत

लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि नए रूटों के लिए पीआरटीसी को और नई बसों की ज़रूरत थी। जिस कारण पीआटीसी के बेड़े में 219 साधारण नई बसें शामिल करने का फ़ैसला लिया गया है। पीआटीसी में किलोमीटर स्कीम के अधीन बसें डालने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है और टैंडर निकाला जा चुका है, जिसकी आखिरी तारीख़ 2 अगस्त है। किलोमीटर स्कीम का ऑपरेटर/बस मालिक पीआटीसी को मुकम्मल रूप से नई बस मुहैया करवाएगा।

रख-रखाव की बस मालिक की होगी जिम्मेदारी

बस के रख-रखाव, ड्राइवर, इंश्योरेंस व लोन की अदायगी आदि की जिम्मेदारी ऑपरेटर व बस मालिक की होगी। जिसके बदले ऑपरेटर व बस मालिक को टैंडर में आए कम-से-कम रेट के अनुसार उसकी बस द्वारा तय किए गए किलोमीटर के आधार पर हर एक महीने अदायगी की जाएगी।

पीआटीसी की आमदन में होगा इज़ाफा 

पीआटीसी द्वारा बस के लिए केवल कंडक्टर मुहैया करवाया जाएगा। बस से होने वाली रूट आमदन पीआटीसी के खाते में जमा होगी। 219 बसों के साथ पीआटीसी अपनी निर्धारित माइलेज पूरी करने में सफल होगी। जिससे ना केवल लोगों को बेहतर सफर सुविधा मुहैया होगी, वहीं पीआटीसी की आमदन में इज़ाफा होगा। राज्य के नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...