Girl in a jacket
HomePunjabRaikotपंजाबः डबल मर्डर केस में तिहाड़ जेल से 2 गैंगस्टरों को प्रोडक्शन...

पंजाबः डबल मर्डर केस में तिहाड़ जेल से 2 गैंगस्टरों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः जिले में सीआईए पुलिस 2 दो गैंगस्टरों को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बठिंडा लेकर आई है। मिली जानकारी के मुताबिक हरजीत सिंह हैरी मोड़ ओर रविंदर सिंह कटु को बठिंडा के लहर में हुए डबल मर्डर मामले में पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ने गुरुद्वारा साहब के बाहर कत्ल के मामले को अंजाम दिया था। फिलहाल दोनों गैंगस्टरों को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर आज कोर्ट में पेश किया है, जहां कोर्ट से दोनों का 3 दिनों का रिमांड मिला है।

मामले की जानकारी देते हुए CIA स्टाफ के इंचार्ज ने बताया यह बंबीहा ग्रुप के साथी है। इन दोनों ने करीब 18 महीने पहले गुरद्वारा साहिब के बाहर लहरा गांव में डबल मर्डर किया था। जिस मामले आज प्रोडक्शन वारंट पर लाकर कोर्ट में पेश किया गया। जहां माननीय जज से दोनों का 3 दिन के रिमांड हासिल हुआ है। पुलिस ने बताया कि कबड्डी खिलाड़ी संदीप नगल अंबिया मामले में भी दोनों का नाम सामने आया था। बठिंडा में भी फिरौतियां मांगने के मामले में भी दोनों की जांच की जाएंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -