Girl in a jacket
HomePunjab News: बड़ी लापरवाही, जान जोखिम में डालकर निर्माणाधीन फ्लाईओवर से गुजर...

Punjab News: बड़ी लापरवाही, जान जोखिम में डालकर निर्माणाधीन फ्लाईओवर से गुजर रहे लोग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाब(लुधियाना): दक्षिणी बाईपास फ्लाईओवर की मरम्मत का काम पिछले 16 दिनों से चल रहा है। जिसके चलते फ्लाईओवर पर आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है और लोगों को बड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि इस फ्लाईओवर से रोजाना करीब 50 से 60 हजार वाहन गुजरते थे, जिन्हें अब शहर में घूमकर जाना पड़ता है।

जिसके चलते ट्रैफिक की समस्या आ रही है और जाम लग जाता है। लेकिन कर्मचारियों द्वारा मरम्मत के लिए फ्लाईओवर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया ताकि कोई हादसा न हो। लेकिन लोग इसकी परवाह नहीं करते और आए दिन पत्थर या बैरिकेड हटाकर फ्लाईओवर पार कर रहे है। लोग जान जोखिम में डालकर निर्माणाधीन फ्लाईओवर से गुजर रहे है।फ्लाइओवर बंद होने के बावजूद इस फ्लाईओवर के ऊपर से रोजाना हजारों दो पहिया गुजरते है। फ्लाई ओवर पर मरम्मत का काम चल रहा है और रेत और बजरी बिखरा हुआ है।

लेकिन लोग अपना समय बचाने के लिए तेज रफ्तार से वाहन चला रहे है। जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। जब हमने लोगों से बात करने की कोशिश की तो लोगों ने बताया कि अगर उन्हें बड़े जाम से गुजरना पड़ता है और पांच से छह किलोमीटर ज्यादा का रास्ता तह करना पड़ता है। इतना ही नहीं जब उन्हें कहीं जाना होता है तो जाम के कारण उनका समय भी बर्बाद होता है। कभी-कभी उन्हें बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कॉलेज या काम पर जाने वाले लोग देरी से पहुंचते है।

निर्माणाधीन फ्लाईओवर से गुजर रहे लोग, देखें वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -