लुधियानाः टिब्बा रोड के अंतर्गत अमरजीत कॉलोनी में करियाने की दुकान में शराब बेचने को लेकर इलाका निवासियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए यूनियन प्रधान गुजराल सिंह ने बताया कि आज नहीं बल्कि 3 से 4 दिन से ठेके को लेकर विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 3-4 दिन पहले पीर की जगह के पास ठेका खोला गया। विरोध के बाद अब ठेका वहां से बंद करके यहां खोला गया।
उन्होंने कहा इलाके में ठेका नहीं खोलने को लेकर प्रशासन ने पत्र जारी करके उन्हें आश्वासन दिया था। लेकिन आज करियाने की दुकान पर ठेका खोला जा रहा है। जिसको लेकर किसान यूनियन द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। यूनियन प्रधान ने कहा कि कश्मीर सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया था कि इलाके में ठेका नहीं खोलने दिया जाएगा, लेकिन आज उसकी दुकान में शराब का ठेका खोला जा रहा है। वहीं जिला देहाती प्रधान गौरव ने कहा कि उनकी रिहायशी कालोनी है। इस दौरान रिहायशी कालोनी में ठेका ना खोले जाने को लेकर उन्हें जारी पत्र के जरिए आश्वासन दिया गया था।
उन्होंने कहा कि ठेका फैक्टरी वाली लाइन पर खोला जाएगा, लेकिन अब प्रधान द्वारा ही अपनी दुकान में शराब का ठेका खोला जा रहा है, जिसको लेकर अब इलाका निवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इस मामले को लेकर विक्रमजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने दुकान किराये पर ली हुई है। विक्रमजीत ने कहा कि दुकान सुखपाल की है। उन्होंने कहाकि ठेके को लेकर सरकार से मंजूरी ली गई है। वहीं उन्होंने कहा कि दुकान से शाम तक करियाने का सामान उठा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार से उन्हें मंजूरी मिली हुई है, ऐसे में वह ठेका बंद नहीं करेंगे, वह इसे जरूर चलाएंगे।
