Loading...
Punjab Govt
HomePunjabPunjab News: अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार, 3 रौंद बरामद, देखें...

Punjab News: अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार, 3 रौंद बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुर: जिला फिरोजपुर में अपराध पर नकेल कसते हुए सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अड्डा खाई वाला इलाके में नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

जानकारी देते हुए थाना सिटी के एसएचओ कश्मीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी बस्ती बाग वाले के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ सिटी थाने में पहले से केस दर्ज है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विशाल ने कुछ समय पहले सुनील कुमार के घर के बाहर गोलियां चलाई थीं, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। एसएचओ ने बताया कि पुलिस को आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी।

इसके बाद पुलिस टीम ने अड्डा खाई वाला इलाके में नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान जब पुलिस पार्टी पेट्रोलिंग करते हुए वहां पहुंची तो एक कार में सवार संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध पिस्तौल और तीन जिंदा राउंड बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके। पूछताछ के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आरोपी के पास अवैध पिस्तौल कहां से आई और वह आगे किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की योजना तो नहीं बना रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page