मोगाः जिले में चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मोगा पुलिस ने कार्रवाई करते गिरोह के 3 मेंबरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये गिरोह बाघापुराना, निहाल सिंह वाला रोड पर शेलर और पेट्रोल पंप पर चोरियों की वारदातों को अंजाम देते थे।
जिस संबंधी कई शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने एक टीम तैयार करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की थी। शहर में लगे सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान करने के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान सागर, हरमेश और दीपक के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सागर पर 14, हरमेश पर 5 और दीपक पर 4 मामले दर्ज है। आरोपियों से 3 एलईडी, 2 मोटरसाइकिल और एक तिजोरी बरामद हुई है।
