.
LudhianaPunjab News: महज 4 मिनट में शटर तोड़ नगदी लेकर चोर फरार,...

Punjab News: महज 4 मिनट में शटर तोड़ नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के दुगरी इलाके में चोरों ने दुकान को निशाना बनाया, जहां महज 4 मिनट के अंदर शटर तोड़कर गल्ले से 15 हजार रुपये कैश उड़ा लिए। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोरों ने कितनी तेजी और शातिर तरीके से इस घटना को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि चोरी की इस घटना के बावजूद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से साफ इनकार कर दिया है, जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा सवालिया निशान लगाता है।

हैरानी की बात यह है कि चोरी के बावजूद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। शिकायत न देने के कारण पुलिस की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है। नीटू ने बताया कि उनकी दुकान दुगरी स्थित गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब के पास है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक सुबह करीब 5:05 बजे बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा पर दो अज्ञात चोर दुकान के बाहर पहुंचे। दोनों ने पहले आसपास का जायजा लिया और इसके बाद साथ लाए भारी सबल से दुकान का शटर बीच से तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज में चोरों की फुर्ती साफ नजर आ रही है। शटर तोड़ने के बाद दोनों तुरंत दुकान में घुसे। गल्ले से करीब 15 हजार रुपए कैश निकाल लिए।

सुबह 5:06 से 5:09 बजे के बीच यानी करीब 4 मिनट में वारदात को अंजाम देकर दोनों एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो गए। इस घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू पीड़ित दुकानदार का पुलिस से उठ चुका भरोसा है। पुलिस में शिकायत करने के सवाल पर नीटू ने कहा कि शिकायत देने का कोई फायदा नहीं है। उनका आरोप है कि पुलिस कार्रवाई करने के बजाय शिकायतकर्ता को ही परेशान करती है। दुकानदार ने आरोप लगाया कि पुलिस थानों में शिकायतों पर सुनवाई नहीं होती, बल्कि बार-बार चक्कर लगाने से समय बर्बाद होता है। नीटू का कहना है कि मदद करने के बजाय पुलिस कई बार शिकायतकर्ता से ही उल्टी-सीधी मांगें करने लगती है। इसी कथित रवैये से परेशान होकर उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को न देने का फैसला किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

इस राज्य में भूकंप के झटके महसूस, लोग घरों से निकले बाहर

देहरादूनः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में देर रात भूकंप...

विधानसभा का घेराव के लिए जुट रहे छात्र, प्रशासन ने 6 लेयर में सुरक्षा की तैनात

रांचीः भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक...

Punjab News: एक किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसरः जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते...

बारिश का कहरः प्रशासन ने दिए नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में छुट्टी के आदेश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

भोपालः राजधानी में देर रात से लगातार हो रही तेज बारिश के बीच जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा...

इस राज्य में भूकंप के झटके महसूस, लोग घरों से निकले बाहर

देहरादूनः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप...

विधानसभा का घेराव के लिए जुट रहे छात्र, प्रशासन ने 6 लेयर में सुरक्षा की तैनात

रांचीः भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 17वें दिन में प्रवेश कर...

Jalandhar News: सुबह-सुबह फॉर्च्यूनर गाड़ी चालक के खिलाफ पुलिस का एक्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सुबह-सुबह कार्रवाई की...