मोगाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदाते लगातार बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला प्रताप रोड से सामने आया है, जहां सरेआम चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल, दिन दहाड़े चोर प्रताप रोड स्थित यूको बैंक के बाहर पार्किंग में खड़ा बाइक लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि 2 युवक सरेआम बाइक लेकर फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दोनों युवक लाल रंग की टीशर्ट पहने हुऐ थे। इस दौरान एक चोर चाबी लगाता है और दूसरा आने जाने वाले लोगों पर नजर रखता है। जिसके बाद दोनों पार्किंग में खड़ी काले रंग की बाइक एसएफ डिलेक्स नबंर पीबी 91 सी 1822 लेकर फरार हो जाते है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो युवकों में से एक युवक पहले सीधा निकल जाता है ओर दोबारा वापिस आ कर बाइक को डुप्लीकेट चाबी लगा कर वहां से कुछ सैकेंड में साथी के सात फरार हो जाता है।
मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राहुल ने बताया कि वह अपने निजी काम के लिए मलेरकोटला से बाइक पर बैंक में आया हुआ था। इस दौरान उसने बैंक के बाहर बनी पार्किंग में बाइक खड़ा किया हुआ था। पीड़ित के अनुसार वह 10 से 15 मिनट बैंक से काम खत्म होने के बाद बाहर आया तो देखा कि पार्किंग से उसका बाइक गायब है।
जब उसने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि 2 चोर उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना में दर्ज करवा दी है। हैरानी की बात यह है कि जहां पर यह घटना हुई है, वहां कुछ दूरी पर ही 4 से 5 पुलिस कर्मचारी हमेशा ड्यूटी पर तैनात रहते है। इस घटना से पता चलता है कि चोरो को पुलिस का कोई डर नहीं है, जिसके चलते सरेआम चोर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।