.
AmritsarPunjab News: Hotel में Dump Center बनाकर Film Style में करते थे...

Punjab News: Hotel में Dump Center बनाकर Film Style में करते थे तस्करी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

8.187 किलो हेरोइन समेत 5 गिरफ्तार

अमृतसरः पंजाब में युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने सीमा पार नारको-आतंकवादी नेटवर्कों को झटका देते हुए हेरोइन तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी करके 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों के कब्जे से 8 किलो 187 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में सोनू सिंह उर्फ सोनू भी शामिल है। जिसके खिलाफ पहले ही कई एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। यह गिरोह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आने वाली खेपों को आगे बांटने के लिए होटलों को डंप सेंटर के रूप में इस्तेमाल करता था। पुलिस प्रारंभिक जांच के दौरान पता लग चुका है कि युवक फिल्मी स्टाइल में हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि भीड़ वाले बाजार या ट्रैफिक वाले इलाकों में सामग्री छोड़ कर आरोपी आगे सप्लाई करते थे, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सोनू सिंह के खिलाफ पहले ही 6 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों में गुरसेवक सिंह प्राइवेट टीचर है। यह नया तरीका अपना कर होटलों में कमरे लेकर बैग में हेरोइन छुपा कर रखता था और फिर समय देख कर सप्लाई करता था। इसके अलावा विशालदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह और अर्शदीप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। विशालदीप के खिलाफ पहले ही लुधियाना में केस दर्ज है, जबकि अर्शदीप पर अमृतसर रूरल में मामला चल रहा है। पुलिस ने बताया कि हालिया बार्डर इलाकों में आई बाढ़ का भी गिरोह ने फायदा उठाया। ड्रोन के जरिए पानी वाले इलाकों में खेप फेंकना उनके लिए आसान हो गया था। गुरसेवक सिंह पिछले कुछ महीनों से काफी एक्टिव था और कई खेपों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट कर अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई कर चुका था। पुलिस की तरफ से हैंडलर, सप्लाई चेन और वित्तीय नेटवर्कों की पहचान के लिए अन्य जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि यह बड़ा नेटवर्क था, जो सीमा पार से काम कर रहा था और जिसे अब तक का सबसे बड़ा झटका दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: मोगा से निकला लीक LPG टैंकर, HP प्लांट में नोजल पर लगाई M-Seal, देखें वीडियो

जालंधर : मोगा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलपीजी गैस...

Jalandhar News: गैस से भरा लीक टैंकर National Highway से निकला, फैली दहशत, देखें वीडियो

जालंधर (ens): मोगा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलपीजी गैस...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ बैठक के बाद पटवार यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस ली

चंडीगढ़: आम लोगों को बड़ी राहत देने के उद्देश्य...

Punjab News : LPG गैस से भरा टैंकर लीक, मची अफरा तफरी , देखें वीडियो

मोगा : जिले के बरनाला अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर...

Punjab News: 20 किलो हेरोइन समेत चार लोग गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब...

Jalandhar News: मोगा से निकला लीक LPG टैंकर, HP प्लांट में नोजल पर लगाई M-Seal, देखें वीडियो

जालंधर : मोगा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलपीजी गैस से भरा टैंकर लीक होने से प्रशासन के हाथ पांव...

Jalandhar News: गैस से भरा लीक टैंकर National Highway से निकला, फैली दहशत, देखें वीडियो

जालंधर (ens): मोगा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलपीजी गैस से भरा टैंकर लीक होने से प्रशासन के हाथ पांव...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ बैठक के बाद पटवार यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस ली

चंडीगढ़: आम लोगों को बड़ी राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अधिकारियों को व्यापक...

Punjab News : LPG गैस से भरा टैंकर लीक, मची अफरा तफरी , देखें वीडियो

मोगा : जिले के बरनाला अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव दोसांझ के पास उस समय अफरा तफरी का माहौल...