गुरदासपुरः पंजाब में लगातार हो रही बारिश और रावी नदी में पानी के स्तर बढ़ने के कारण नदी के किनारे बसे गांवों में धुंसी बांध टूट गया। जिसके बाद देखते ही देखते पानी फैल गया। इस आपदा में लोगों को काफी नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए विधायक गुरदासपुर बरिंदरमीत सिंह पहलूड़ा दीनानगर क्षेत्र और दरागला में धुंसी बांध में आए पाड़ को भरने के लिए आधी रात तक काम करते रहे। इस संबंध में जानकारी देते हुए पहलूड़ा ने कहा कि परसों हम बाबा श्री चंद गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गए थे।
जहां के मैनेजर साहिब और ग्रंथी साहिब ने बताया कि बांध में पाड़ आ गया है और बाबा श्री चंद जी के जन्मोत्सव पर हजारों संगतें गुरुद्वारा साहिब आएंगी। इसलिए इस पाड़ को भरना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि हम परसों से ही इस पाड़ को भरने में लगे हुए हैं। कजिन भाई ने अपनी कॉलोनी से मिट्टी दी है और अन्य साथियों के साथ बांध को भरने में लगे हुए हैं। दिन-रात काम करके हम इसे जल्दी ही पूरा कर देंगे। वहीं उन्होंने कहा कि इस धार्मिक कार्य में कभी राजनीति नहीं करनी चाहिए।