Punjab Govt
HomePunjabGurdaspurPunjab News: Mobile Shop में चोरी की सुलझी गुत्थी, हुआ हैरान करने...

Punjab News: Mobile Shop में चोरी की सुलझी गुत्थी, हुआ हैरान करने वाला खुलासा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुर: जिले के धारियां वाला थाना पुलिस ने 24 घंटों में चोरी की गुत्थी को सुलझाया। पुलिस ने मोबाइल की दुकान की दीवार तोड़कर अंदर से फोन और एसेसरी चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने चोर को सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि 20 वर्षीय आरोपी ने पहली बार घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, चोर ने बताया कि उसने पहली बार अपनी मां की बीमारी का इलाज कराने के लिए चोरी की थी।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 27 मोबाइल और एक स्पीकर बरामद किया है, जबकि बाकी सामान के लिए पूछताछ जारी है। दुकान के मालिक गौरव लूथरा ने बताया कि उनकी मोबाइल रिपेयर की दुकान धारियां वाला नदी के किनारे है। सुबह जब वह दुकान पर आए तो उन्होंने देखा कि दुकान के अंदर चोरी हो चुकी है। रिपेयर करने के लिए आए महंगे मोबाइल और एसेसरी के साथ-साथ अन्य कीमती उपकरण चोरी हो चुके थे।

चोर ने दुकान के अंदर कैमरे तोड़ने की भी कोशिश की लेकिन उसकी तस्वीर कैमरे में कैद हो गई, जिसकी शिकायत उन्होंने धारियां वाला थाना पुलिस से की। वहीं डिप्टी एसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से ली गई जानकारी के आधार पर चोर की पहचान कर ली गई। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय विजय निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। पूछताछ में विजय ने बताया कि उसने यह चोरी घर की मजबूरी और अपनी मां की बीमारी का इलाज कराने के लिए की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -