Punjab Govt AD
HomePunjabFirozpurPunjab News: जंग का मैदान बना इलाका, चाचा-भतीजे में जमकर चले ईंट-पत्थर,...

Punjab News: जंग का मैदान बना इलाका, चाचा-भतीजे में जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः जिले के कस्बा ममदोट्ट का गांव सेठावाला उस समययुद्ध के मैदान बन गया। जब जमीन के टुकड़े को लेकर खून के रिश्तेदार भी एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। दरअसल, जमीन के झगड़े के चलते चाचा और भतीजे में खूनी झड़प हुई। लड़ाई का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। देखते ही देखते पूरा गांव जंग का मैदान बन गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया, गांव में जमकर ईंट-पत्थर चले।

वहीं दूसरी ओर एक-दूसरे पर तेज हथियारों से हमला करके गंभीर रूप से घायल किया गया। जानकारी के अनुसार, राजविंदर सिंह और उसके भतीजे के बीच जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद तब भड़क उठा जब राजविंदर सिंह अपने घर लौट रहा था, तब उसके भतीजों ने उसे घेरकर उस पर हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट-पत्थर बरसने लगे और तेज हथियारों से एक-दूसरे पर हमले किए गए।

इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह एक-दूसरे पर वार किए जा रहे हैं और ईंट-पत्थर चलाकर एक-दूसरे को घायल किया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -