Punjab Govt AD
HomeBreaking NewsPunjab News: चोरी की वारदातों को अंजाम देता आरोपी काबू, नशे को...

Punjab News: चोरी की वारदातों को अंजाम देता आरोपी काबू, नशे को लेकर किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

500 रुपए में आसानी से मिल जाता नशा

होशियारपुरः जिले में लगातार चोरी की वारदातों की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं एक सप्ताह पहले सिविल अस्पताल के पास 2 फोन और साईकिल चोरी की घटना सामने आई थी। उक्त घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। लोगों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आज चोर को काबू कर लिया है। इस दौरान लोगों ने चोर की जमकर छित्तर परेड की। जिसके बाद चोर ने की गई वारदातों को कबूला। इस दौरान वारदात के दौरान एक चोरी का फोन लौटा दिया, जबकि अन्य फोन और साईकिल को चोर ने नशे की आपूर्ति के लिए बेच दिया। चोर की पहचान धीरज के रूप में हुई है। इस दौरान चोर ने नशे को लेकर चौकाने वाला खुलासा किया है।

चोर ने बताया कि वह एक साल से नशे का सेवन कर रहा है। उसने बताया कि उसे 500 रुपए में आसानी से चिट्टा मिल जाता है। चिट्टे का आदी होने के कारण वह चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। दरअसल, एक सप्ताह पहले वीरवार को नए बन रहे घर से युवक 2 मोबाइल चोरी करके फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित अजय ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। दूसरी ओर घटना को लेकर अजय ने अपनी ओर से चोर को काबू करने के लिए तलाश जारी रखी। अजय ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान एक संदिग्ध की देखी। जिसके बाद युवकों ने खोजबीन शुरू की चोर को पकड़ लिया।

धीरज ने कबूला कि उसने सिविल अस्पताल के पास गली से 2 फोन चोरी किए थे। आरोपी ने कहा कि वह सिविल अस्पताल के पास आया था, जहां उसने पहले शराब पी, जिसके बाद वह सिविल अस्पताल के वार्ड में घूमता रहा। वहां पर व्यक्ति ने उसे पूछा कि वह यहां पर क्या करने आया है तो उसने मरीज का हालचाल जानने के बारे में बताया। जिसके बाद सिविल अस्पताल के पास गली से 2 फोन चोर किए थे। जिसके बाद एक बच्चे का साईकिल चोरी किया था। इसमें एक फोन आरोपी ने परिजनों को आज लौटा दिया।

जबकि दूसरे फोन को उसने बलबीर कालोनी में बेच दिया। वहीं साईकिल को उसने आरे के बास 500 रुपए में बेच दिया। इन पैसो से चिट्टा खरीदकर पी लिया। व्यक्ति ने जब पूछा कि उसे चिट्टा आसानी से मिल जाता है। आरोपी ने बताया कि वह फोन कर देता है, जिसके बाद व्यक्ति उसे 500 रुपए में चिट्टा लाकर दे देता है। वहीं फोन को लेकर बताया कि उसने 1600 रुपए में बेच दिया था। आरोपी ने बताया कि उसे साल से अधिक समय नशे का सेवन करते हुए हो गया है। धीरज ने बताया कि फोन करने पर व्यक्ति खुद चिट्टा देने आ जाते हैं। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -