Himachal Govt
AmritsarPunjab News: Airport पर रनवे के पास दिखे संदिग्ध Drone, सुरक्षा एजेंसियां...

Punjab News: Airport पर रनवे के पास दिखे संदिग्ध Drone, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ऑपरेशनल एरिया में संदिग्ध ड्रोन जैसे उड़ते ऑब्जेक्ट्स दिखाई दिए। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। रनवे के आसपास संदिग्ध गतिविधि नजर आते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने तुरंत अलर्ट जारी किया। एहतियात के तौर पर अमृतसर आने वाली सात उड़ानों की लैंडिंग रोक दी गई।

जानकारी के मुताबिक, ये संदिग्ध ड्रोन या यूएवी जैसी वस्तुएं गांव रुडाला की तरफ से एयरपोर्ट की ओर आती दिखाई दीं। कुछ देर तक ऑब्जेक्ट्स रनवे और आसपास के संवेदनशील इलाके में मंडराते रहे। अमृतसर अंतरराष्ट्रीय सीमा के बेहद करीब स्थित होने के कारण इस घटना को सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना गया। अलर्ट मिलते ही सीआईएसएफ, पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं।

एयरपोर्ट परिसर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया। वहीं, यात्रियों और विमानों की सुरक्षा को देखते हुए एटीसी ने तत्काल कई उड़ानों के रूट बदल दिए। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि संदिग्ध उड़ते ऑब्जेक्ट्स वास्तव में ड्रोन थे या कोई अन्य वस्तु। घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Amazon के गोदामों में FDA की रेड, 4 लाख की दवाएं जब्त

बेंगलुरुः कर्नाटक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने...

4.1 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

नंगरहारः अफगानिस्तान में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस...

Jalandhar News: आज फिर ED Office में नहीं पेश हुए अनुराग वर्मा

जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान...

Amazon के गोदामों में FDA की रेड, 4 लाख की दवाएं जब्त

बेंगलुरुः कर्नाटक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के 2 बिना लाइसेंस वाले स्टोरेज गोदामों...

स्वरा भास्कर के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने कसा तंज, कहा- कुछ लोग तो भईया को सईयां बना देते हैं…, देखें वीडियो

नई दिल्लीः स्वरा भास्कर के रानी पद्मावती के जौहर को कायरता के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने तंज कसा...

4.1 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

नंगरहारः अफगानिस्तान में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी यानी NCS के मुताबिक,...

Punjab News: PRTC बस ड्राइवर पर नशे में गाड़ी चलाने के आरोप, बीच रास्ते यात्रियों को उतारा, देखें वीडियो

ड्राइवर ने कहा- नींद आ रही, आप दूसरी बस में जाएं पटियालाः चंडीगढ़ से पटियाला जा रही एक पीआरटीसी...