Loading...
Punjab Govt
HomePunjab News: Sunil Jakhar के इस्तीफे को लेकर जनरल सेक्रेटरी का आया...

Punjab News: Sunil Jakhar के इस्तीफे को लेकर जनरल सेक्रेटरी का आया बयान, किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में पंचायती चुनाव से पहले भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबर सामने आई है। वहीं इस्तीफे की खबर को लेकर पंजाब भाजपा के जनरल सेक्रेटरी अनिल सरीन का बयान सामने आया है। दरअसल, अनील सरीन का कहना है कि सुनील जाखड़ ने इस्तीफा नहीं दिया है। यह एक अफवाह फैलाई गई है। उनका कहना है कि सुनील जाखड़ भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष है और अध्यक्ष के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे है।

वहीं सूत्रों का कहना है कि सुनील जाखड़ ने प्रधान पद से हटने की इच्छा जताई है। हालांकि लिखित रूप में इस्तीफा नहीं दिया है। वहीं इस्तीफे को लेकर सुनील जाखड़ से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। हालांकि औपचारिक तौर पर भाजपा या जाखड़ ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि सुनील जाखड़ रवनीत सिंह बिट्‌टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने से नाराज चल रहे थे। बिट्‌टू लोकसभा चुनाव हार गए थे। हालांकि बाद में उन्हें राजस्थान से राज्यसभा भेजा गया। सूत्रों के मुताबिक जाखड़ ने जुलाई महीने से ही पार्टी से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। हालांकि, भाजपा की मेंबरशिप मुहिम की शुरुआत के समय वह मौजूद रहे थे।

किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page