Loading...
Punjab Govt
HomeBreaking NewsPunjab News: कल इस गुरुद्वारा साहिब में सेवा करेंगे सुखबीर बादल, किए...

Punjab News: कल इस गुरुद्वारा साहिब में सेवा करेंगे सुखबीर बादल, किए गए सुरक्षा के कड़े प्रबंध, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्री आनंदपुुर साहिब/संदीप शर्माः श्री हरमिंदर साहिब में आज सुखबीर बादल पर पूर्व आतंकी नायारण चौड़ा द्वारा जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई। गनीमत यह रही कि घटना स्थल पर मौजूद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को घटना को अंजाम देने के दौरान काबू कर लिया। जिसके चलते सुखबीर बादल बाल-बाल बच गए। वहीं श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा सुनाए गए फरमान के चलते अब कल से सुखबीर बादल लीडरशीप के साथ श्री आनंदपुर साहिब में स्थित गुरुद्वारा श्री केसगढ़ साहिब में सेवा करेंगे।

वहीं सुखबीर बादल के कल श्री केसगढ़ साहिब में आने से पहले पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा गुरुद्वारा साहिब की सुरक्षा का जायजा भी लिया गया। इस दौरान (कानून एवं व्यवस्था) के एडीजीपी एसपीएस परमार और जिला रूपनगर के एसएसपी गुरमीत सिंह खुराना खुद आज तख्त श्री केसगढ़ साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने पूरी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आज के घटना क्रम के बाद पूरे पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जहां वह तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए, वहीं उन्होंने सुरक्षा की समीक्षा भी की।पुलिस अधिकारी ने कहा कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होने वाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएंगी, लेकिन साथ ही सुरक्षा भी पूरी निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आज हुई घटना के बाद अब गुरुद्वारा श्री केसगढ़ साहिब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page