एक-एक बूथ पर 24 घंटे 4 पुलिस कर्मचारी रहेंगे तैनात
मोगाः शहर में ट्रैफिक और स्नेचिंग की वारदातें बढ़ती जा रही है। बढ़ते क्राइम ग्राफ को देखते पुलिस भी सख्त हो गई है। लूटपाट को कम करने के लिए मोगा पुलिस पूरी तरह से शहर में मुस्तैद होने जा रही है। इसके लिए शहर में अलग-अलग 9 प्वाइंट बनाए गए है। जहां पर हर बूथ पर 4 पुलिस कर्मी दो मोटरसाइकिल पर तैनात रहेंगे, ताकि शहर में ट्रैफिक समस्या को ठीक किया जा सके।
मोगा एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि इन बूथों को कंट्रोल रूम के साथ जोड़ा गया है, ताकि कंट्रोल रूम में आने वाली हर काल को एरिया वाइस बूथ के साथ कनेक्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही इस बूथों पर किसी भी तरह की कोई शिकायत उनके पास पहुंचेगी वहां तैनात कर्मी मौके पर पहुंचेंगे। शहर में ट्रैफिक की समस्या बढ़ती जा रही है। जिस पर निजात पाने के लिए इन पुलिस कर्मियों को तैनात किया गाय है, जो 24 घंटे लोगों की सेवा में तैनात रहेंगे।