गुरदासपुरः पंजाब में पिछले दिनों आई बाढ़ से कई गांव पानी की चपेट में आ गए। जिसके चलते कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और कई पशु पानी में बह गए। इस आपदा में लोगों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कई पंजाबी गायक, नेता, संस्थाए और एनजीओं मदद के लिए राहत सामग्री भेज रही है। गांवों में पानी निकलने के बाद अब घरों में भारी मात्रा में मिट्टी भरने से लोग परेशान है।
हालांकि सरकार द्वारा सफाई अभियान शुरू कर दिया है। वहीं आज बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद करने के लिए पंजाबी गायक फिरोज खान पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों को राहत सामग्री दी। इस दौरान उन्होंने लोगों से बाढ़ प्रभावित लोगों की राशन सामग्री की जगह अन्य जरूरतमंद सामान की मदद करने की अपील की है।
दरअसल, डेरा बाबा नानक के रावी दरिया के किनारे आने वाले गांवों में पंजाबी गायक फिरोज ख़ान लोगों की मदद करने पहुंचे। उन्होंने बताया गया कि जिन लोगों के घर या सामान इस प्राकृतिक आपदा से नष्ट हो चुके हैं, उनके पुनःस्थापन के लिए भी मदद की मुख्य आवश्यकता है।