फगवाड़ाः जिले के फगवाड़ा-जालंधर रोड पर आग की बड़ी-बड़ी लपटें देखने को मिली हैं। जहां, जालंधर रोड पर पिरामिड कॉलेज के पास एक खेत में आग लग गई। आग लगने का कारण बताया गया कि एक ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई।
आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ीं। गनीमक ये रही कि जिस खेत में आग लगी, वहां से गेहूं की कटाई हो चुकी थी और पशुओं के लिए फसल का अवशेष (पराली) रखा हुआ था।
मौके पर मौजूद एक युवक ने बताया कि हमने यह पराली खरीदी थी, जिसमें आग लग गई। इस वजह से हमें लाखों का नुकसान हुआ है। जब हमने मौके पर अग्निशमन विभाग से बात की, तो उन्होंने बताया कि अब तक हमारी चार से पांच गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। हमने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है।
