Himachal Govt
MohaliPunjab News: DC Office में एक लाख रुपए रिश्वत लेती महिला कर्मी...

Punjab News: DC Office में एक लाख रुपए रिश्वत लेती महिला कर्मी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस टीम ने आरआईए शाखा, डीसी कार्यालय, एसएएस नगर में तैनात वरिष्ठ सहायक भूपिंदर कौर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव चित, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी वरिष्ठ सहायक ने शिकायतकर्ता से स्काई रॉक वेलफेयर सोसायटी, सेक्टर 111/112, मोहाली में नीलामी प्लॉट दिलाने के बदले 8,00,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। गैर-कानूनी रिश्वत देने से इनकार करने पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वाड-1, एसएएस नगर से संपर्क किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी वरिष्ठ सहायक को शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो पुलिस थाना, एसएएस नगर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तीन वाहन आपस में भीड़े, देखें वीडियो

मोहालीः न्यू चंडीगढ़ इलाके में मुख्य PR-4 रोड पर...

Gangstran Te Vaar: आठ महीनों में 72,311 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के आठ महीने पूरे...

Jalandhar News: ट्रैवल एजेंट ने Italy का झांसा दे भेजा Kenya, युवक को बनाया बंधक, देखें वीडियो

भारतीय अधिकारियों के प्रयासों से छुड़ाया गया, पैतृक गांव...

पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर; 2 किडनी, 1 लीवर और 2 आंखें हवाई मार्ग से सुरक्षित पहुंचीं दिल्ली

पंचकूला: मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए पंचकूला पुलिस ने अंगदान के एक महत्वपूर्ण मामले में तत्परता...

Punjab News: साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तीन वाहन आपस में भीड़े, देखें वीडियो

मोहालीः न्यू चंडीगढ़ इलाके में मुख्य PR-4 रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन वाहन...

Jalandhar News: सतगुरु कबीर जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में लोगों ने जताया रोष, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के श्री गुरु रविदास जी महाराज चौक पर कुछ दिन पहले सतगुरु कबीर जी को लेकर कथित...

Gangstran Te Vaar: आठ महीनों में 72,311 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के आठ महीने पूरे होने पर पंजाब पुलिस ने अभियान की शुरुआत से अब...