Loading...
Punjab Govt
HomePunjabMogaPunjab News: बाइक सवार से लाखों की नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें...

Punjab News: बाइक सवार से लाखों की नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः कस्बा बधनी कलां के अंतर्गत आने वाले गांव रणिया में लूट की वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग किसान से डेढ़ लाख रुपये की लूट हुई है। बताया जा रहा है कि किसान अपने गांव रणिया से बधनी कलां जा रहा था, जहां उसने अपने रिश्तेदार को डेढ़ लाख रुपए वापस करने थे जोकि की कुछ दिन पहले उधार लिए थे। रणिया से बधनी कलां लिंक रोड पर ड्रेन के पास तीन युवक 2 मोटरसाइकिल पर खड़े थे।

जिन्होंने किसान दयाल सिंह को घेर लिया और उसकी जेब में रखे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। लूटेरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और थाना बधनी कलां के थाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से लूटेरों की पहचान करनी शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page