Punjab Govt
HomePunjabGurdaspurPunjab News: नदी का बढ़ा पानी स्तर, टूटा 7 गांवों का संपर्क,...

Punjab News: नदी का बढ़ा पानी स्तर, टूटा 7 गांवों का संपर्क, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चलने वाली एकमात्र नाव भी हुई बंद, लोग हुए परेशान

गुरदासपुरः पहाड़ों सहित पंजाब में लगातार हो रही बारिश के कारण आज रावी नदी का अचानक पानी स्तर बढ़ गया। जिसके कारण रावी नदी के पार बसे 7 गांवों का संपर्क देश से पूरी तरह से टूट गया। रावी नदी से पार जाने के लिए इस्तेमाल होने वाली नाव भी बिल्कुल बंद कर दी गई है क्योंकि पानी का स्तर इतना बढ़ गया है कि नाव चलाना असंभव हो गया है। ऐसे में अब एकमात्र चलने वाली नाव भी बंद हो गई।

नाव चलाने में असमर्थता के कारण गांव के लोग और पार के लोग फंसे रह गए हैं। कामकाज कर रहे लोगों, स्कूल जाने वाले बच्चों और काम पर आने वाले लोगों को नाव न चल पाने के कारण वापस लौटना पड़ा। इस बात को लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। नदी किनारे खड़े लोग रज कुमार, गुरदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, सुखन्न्या देवी, मोनू का कहना है कि आजादी के करीब 8 दशक हो रहे हैं, मगर वे अभी भी गुलामी जैसी जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों भारत के लोगों के लिए न तो कोई चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है और न ही खाने-पीने का पूरा साधन है।

लोगों ने बताया कि बीते समय में गुस्से में आए इन सात गाँव के लोगों ने सरकार से यह मांग की थी कि यदि वे लोगों के लिए पक्का पुल नहीं बना सकते तो उन्हें पाकिस्तान के साथ जोड़ दिया जाए। यहाँ यह भी बताना जरूरी है कि विधानसभा चुनावों में इन लोगों ने चुनाव का पूरी तरह बहिष्कार किया था, लेकिन मौके पर पहुंचे डीसी गुरदासपुर ने भरोसा दिलाया था कि जल्दी ही पुल का काम शुरू कर दिया जाएगा, जिसके बाद इन गाँवों में अधिकांश वोट ही पड़े थे। लोगों ने सरकार से मांग की कि वे उनकी मांगे तुरंत पूरी करें क्योंकि इस तरह उनकी जिंदगी बहुत कठिन हो गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -